- किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द से जल्द से सरकार : नंद किशोर चावला
हिसार/लोहारी राघो। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखकर किसानों को उनकी जमीनों का मुआवजा देने की मांग उठाई है। (Nand-Kishore-Chawla-wrote-a-letter-to Chief-Minister-Manohar-Lal-for-compensation-of-Rs-40-lakh-per-acre-to-the-farmers) उन्होंने बताया कि प्रमुख अभियंता लोक निर्माण भवन एवं सडक हरियाणा चण्डीगढ़ के पत्र क्रमांक 09/77/2019/-3 बी एंड आर (डबल्यू) ने दिनांक 21-1-19 हिसार से जींद वाया मिजार्पुर खरकडी़ चैनत,, मसुद पुर, लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मिलकपुर व गुलकनी रूट नं. चार जिस की स्वीकृति हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 21-1-19 को 66+33 करोड़ रुपये सड़क निर्माण तथा भूमि खरीदने के लिए दी हुई है परन्तु लोक निर्माण विभाग को मसुदपुर, लोहारी राघो राखी शाहपुर तक रूट नं. चार के लिए 47 एकड़ भूमि की आवश्यकता है जिसके लिए निदेशक लेड रिकॉर्ड हरियाणा ने अपने पत्र क्रमांक डी एल आर ई भूमि 2021:16796-16812 दिनांक 27-12 -21 को उपायुक्त हिसार को आदेश दिया है कि मसुदपुर, लोहारी राघो, राखी शाहपुर, थरवा, गामड़ा, डाटा की कुल भूमि 47 एकड़ लोक निर्माण भवन एवं सडक हरियाणा को किसानों से खरीद कर दिलाई जाए परंतु इन गाँवों का कलैक्टर रेट साढ़े बाहर लाख रुपये और 13 लाख रुपए प्रति एकड़ है जब कि लोक निर्माण भवन एवं सडक शाखा हांसी ने भी 25, 26 लाख रुपये प्रति एकड़ भूमि खरीद करने की हरियाणा सरकार से स्वीकृति भी उपरोक्त पत्र दिनांक 21-1-19 के अनुसार मिली हुई है।
कम होगा सफर, धन व समय की भी होगी बचत, खुलेंगे रोजगार के अवसर
चावला ने कहा कि गाँव लोहारी राघो और राखी गढ़ी हड़प्पाकालीन क्षेत्र के अंतर्गत आतें है परन्तु राज्य सरकार राखी गढ़ी में लगभग 30 करोड़ की लागत से म्यूजियम बना रही है। राखी गढ़ी के लिए केंद्र सरकार ने भी अपने बजट वर्ष 2020-21 में 600 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है जिस कारण लोहारी राघो में मंडी और राखी गढ़ी में हड़प्पा कालीन, मोहनजोदड़ो सभ्यता होने के कारण भूमि के रेट इस समय लगभग 50 और 60 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों की भूमि बिक रही है। हिसार से जींद रोड़ वाया मिजार्पुर, खरकड़ी, चैनत, मसुदपुर, मंडी लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मिलकपुर, गुलकनी, हांसी जींद रोड़-॥ 12 में मिल जाएगा। इस रोड़ से पहले हिसार वासियों को जींद जाने के लिए हांसी से जींद वाया नारनौंद जाना पड़ता था और जींद करनाल पानीपत, हरिद्वार आदि लोगों को हांसी होकर हिसार आना पड़ता था हिसार से जींद सीधा रोड़ निकलने से बीस किलोमीटर सफर किराया व समय भी बचेगा और रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
जल्द से जल्द शुरु हो हिसार-जींद वाया मसुदपुर लोहारी राघो (रूट नं. 4) का काम
नंदकिशोर चावला ने मांग की है कि हिसार से जींद वाया मसुदपुर, मंडी लोहारी राघो, राखी शाहपुर, मिलकपुर तक 47 एकड़ भूमि का मुआवजा 40 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को दिलाया जाए और हिसार से जींद वाया मसुदपुर मंडी लोहारी राघो राखी शाहपुर रूट नं. 4 का काम शीघ्र शुरू किया जाए ताकि लोगों का सफर बीस किलोमीटर कम हो सके और राष्ट्रीय बचत भी हो सके। इसके अलावा उन्होंने पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपायुक्त हिसार, निदेशक लेंड रिकॉर्ड विभाग हरियाणा पंचकूला, उपमंडल अधिकारी(ना) नारनौंद हिसार को भी भेजी है।